फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Al Falah University student picked up from Deoband

Saharanpur News: देवबंद से अल फलाह यूनिवर्सिटी के छात्र को उठाया

Wed, 19 Nov 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Al Falah University student picked up from Deoband
सहारनपुर/देवबंद। दिल्ली की स्पेशल टीम ने मंगलवार को देवबंद में छापा मारकर फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के छात्र अहमद रजा को उठाया है। छात्र को दिल्ली धमाके में मारा गया डॉ. उमर का करीबी बताया जा रहा है। रजा अल फलाह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी से देवबंद लौटा था।
विज्ञापन

डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी और दिल्ली धमाके के बाद से आईबी, एटीएस, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और खुफिया एजेंसियां लगातार नेटवर्क खंगालने में जुटी हैं। जिले में रहते हुए डॉ. आदिल किनके संपर्क में रहता था और यहां कब-कब मिलता था। इसकी जांच चल रही है। उसके बाद से एक के बाद एक कड़ी जुड़ती जा रही है। मंगलवार को दिल्ली की स्पेशल टीम ने देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा में छापा मारकर छात्र अहमद रजा को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

छात्र फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह कई दिनों से यहां पर रह रहा था। जांच में छात्र का नाम सामने आया था। उसका डॉ. उमर से भी संपर्क होने का पता चला था। बताया जा रहा है कि उनके बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह डॉ. आदिल और डॉ. मुजम्मिल के भी संपर्क में बताया जा रहा है। पूछताछ के लिए छात्र को टीम अपने साथ ले गई है। जिले में करीब 10 से ज्यादा कश्मीरी डॉक्टर भी खुफिया एजेंसी के निशाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed