{"_id":"602d4aa88ebc3ee9730308bb","slug":"akshay-was-killed-by-drinking-alcohol-and-dipping-in-the-pond-saharanpur-news-mrt5258490149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर तालाब में डुबोकर की थी अक्षय की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाकर तालाब में डुबोकर की थी अक्षय की हत्या
विज्ञापन

नानौता। गांव टिकरौल में तालाब किनारे मृत मिले 42 वर्षीय अक्षय की हत्या गांव के ही तीन लोगों ने की थी। पहले अक्षय को शराब पिलाई और फिर तालाब में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
बुधवार को एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव टिकरौल में चार दिन पूर्व सोनू और इंद्रवीर ने अपने साथी महक सिंह निवासी गांव झाल थाना कोतवाली शामली हाल निवासी ग्राम टिकरौल के साथ मिलकर अक्षय को जमकर शराब पिलाई थी। अक्षय को ज्यादा नशा हो गया तो उसे गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब में ले जा कर डुबोकर मार डाला।
एसपी देहात ने बताया कि मुख्य आरोपी महक सिंह की भतीजी को कुछ समय पूर्व अक्षय की बहन का देवर अपने साथ ले गया था। तभी से वह अक्षय से रंजिश रखने लगा था। इसी रंजिश में उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। सोनू और इंद्रवीर को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार कर लिया, जबकि महक सिंह फरार है।