फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Akhilesh Yadav said Yogi government did not run bulldozer on cough syrup sellers

अखिलेश यादव बोले: 'कफ सिरप वालों पर योगी सरकार ने नहीं चलाया बुलडोजर'; SIR को वोट काटने की साजिश बताया

Sun, 07 Dec 2025 06:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Dec 2025 06:43 PM IST
सार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहारनपुर में विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में शरीक हुए। प्रदेश में चल रहे एसआईआर अभियान को वोट काटने की साजिश बताया। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said Yogi government did not run bulldozer on cough syrup sellers
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को जिले में विभिन्न समारोह में शरीक हुए। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कफ सिरप वालों पर भाजपा सरकार ने अभी तक बुलडोजर नहीं चलाया है। एसआईआर और चुनाव आयोग का कार्य है कि अधिक से अधिक वोट बनें और चुनावों में अधिक से अधिक वोट डाले जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर अभियान से वोट काटने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन

विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में अखिलेश यादव ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अंबाला रोड स्थित फार्म में समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर की जनता ने गठबंधन को जिताने का कार्य किया है। आने वाले चुनावों में भी जनता गठबंधन को जीत दिलाएगी। आरोप लगाया कि सरकार ने पूरा बाजार कुछ चुनिंदा लोगों को दे दिया है। सरकार ने इन्वेस्ट इंडिया, स्किल इंडिया जैसे नारे तो दिए, लेकिन इनका असर धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई और बेरोजागरी की बात करने पर भाजपाई झुंझला जाते हैं। टैरिफ लगने से देश के उद्योग और धंधों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। रुपया गिरते-गिरते 90 रुपये प्रति डॉलर को पार कर गया है। जो लोग यह कहते थे कि रुपये के गिरने से सरकार गिरती है। वह आज इसके फायदे गिना रहे हैं। भावनाओं से सरकार चलाने वालों को जागरूक जनता बदल देगी।

विज्ञापन

एसआईआर पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभियान में पर्याप्त बीएलओ नहीं लगाए गए हैं। उन्हें अच्छी तरह से ट्रेनिंग नहीं दी गई। वह फार्म नहीं भर पा रहे हैं। कई बीएलओ ने दबाव के चलते आत्महत्या भी कर ली। जागरूक जनता को बधाई है कि उन्होंने फार्म को भरकर जमा किए हैं, लेकिन करोड़ों मतदाता ऐसे हैं जो बाहरी प्रदेशों और विदेश में हैं। एसआईआर वोट बनाने के बजाए वोट काटने का अभियान है। 

सरकार ने पहले आधार को अनिवार्य किया। अब उसे मानने से इनकार कर रही है। इस मौके पर सांसद इकरा हसन, हरेंद्र मलिक, विधायक आशु मलिक, उमर अली खान, नाहिद हसन, अतुल प्रधान, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, वरिष्ठ सपा नेता रुद्रसेन, पूर्व विधायक माविया अली, मनोज चौधरी, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा, अमित गुर्जर, जमाल साबरी, पाली कालरा आदि मौजूद रहे।

सरकार पर पूंजीपति हावी
इंडिगो संकट पर सपा सुप्रीमो अखिल यादव ने कहा कि जिसने सरकार को इलेक्ट्रोरल बांड दिए हैं। सरकार उससे सवाल कैसे पूछ सकती है। आज सरकार पर पूंजीवादी हावी हो रहे हैं। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है और आगे भी वहीं रहेंगी। सरकार ने वक्फ संपत्तियों के लिए बनाए पोर्टल को जानबूझकर धीमा किया। इससे पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो सके। भाजपा सरकार जाति और धर्म के नाम पर कार्य कर रही है। सांसद मनोज तिवारी के दिए वक्तव्य पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इससे क्या लेना है। वह तो गाना गाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed