{"_id":"5af9dae14f1c1bce408b55b8","slug":"ajay-gupta-says-pak-clean-is-gupta-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय गुप्ता बोले, पाक साफ हैं गुप्ता ब्रदर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय गुप्ता बोले, पाक साफ हैं गुप्ता ब्रदर्स
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Tue, 15 May 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते अजय गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए सहारनपुर के एनआरआई अजय गुप्ता ने दावा किया कि गुप्ता ब्रदर्स पूरी तरह पाक साफ हैं। उनके खिलाफ जितना भी अनर्गल प्रचार हुआ, उसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है।
दक्षिणी अफ्रीका के चार केसों में दो में फैैसला उनके पक्ष में आ चुका है, क्योंकि उनकी कंपनी ने सरकार से फायदा लेने के बजाए मेरिट के आधार पर कारोबार किया है। गुप्ता परिवार के दक्षिण अफ्रीका से वापस आने की बात सिर्फ अफवाह है।
एनआरआई अजय गुप्ता सोमवार को सहारनपुर में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे का गुप्ता ब्रदर्स से कोई लेना-देना नहीं था। दुष्प्रचार कर गुप्ता ब्रदर्स की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जैकब जुमा का बेटा उनके साथ 2006 से जुड़ा है। वो अपनी काबलियत के आधार पर है। गुप्ता ब्रदर्स हर आरोप का डटकर मुकाबला करने को तैयार है। दक्षिणी अफ्रीका में चार मुकदमों में से दो का फैसला उनके पक्ष में आया है।
तीसरे मुकदमे में 17 मई और चौथे मुकदमे में 17 अगस्त की तारीख मुकर्रर है। उन्हें विश्वास है कि इन केसों में फैसला उनके पक्ष में ही आएगा, क्योंकि गुप्ता ब्रदर्स ने मेरिट के आधार पर कारोबार किया है। सरकार से किसी तरह का अनुचित लाभ नहीं उठाया है।
गुप्ता ब्रदर्स पहले दक्षिणी अफ्रीका के चार सौ सांसदों को उनकी कंपनी की तरफ से अपने टर्न ओवर के बारे में लिखित में जानकारी दे चुका है। किसी भी मुकदमे में गुप्ता ब्रदर्स आरोपी नहीं है। जो भी केस हुए है, उनमें कंपनी के सीईओ के नाम है।
पूरा परिवार साउथ अफ्रीका में है, क्योंकि उन्हें छोड़कर बच्चों को वहां की नागरिकता है। ऐेसे में वापसी का तो कोई सवाल नहीं है। मीडिया से बातचीत के दौरान अजय गुप्ता के बहनोई अनिल गुप्ता और पारिवारिक मित्र जावेद साबरी भी मौजूद रहे।
आयकर विभाग ने अपनी जिम्मेदारी निभाई
एनआरआई अजय गुप्ता ने आयकर विभाग के छापों को पूछे गए सवाल पर कहा कि विभागीय अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। यदि कुछ गलत होता तो आयकर विभाग उनकी संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई करता है। सब कुछ लिखा पढ़ी में है।