{"_id":"6adbb498c6843cd8420b4eef","slug":"air-quality-in-saharanpur-deteriorates-air-quality-index-reaches-160-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-186561-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खराब हुई सहारनपुर की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक 160 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खराब हुई सहारनपुर की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक 160 पर पहुंचा
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान में भी 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद की हवा शुक्रवार को खराब स्थिति में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 तक पहुंच गया, जो खराब की श्रेणी में आता है। साथ ही तापमान में भी 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यानी ठंडक का असर बढ़ा है।
सहारनपुर में वायु प्रदूषण कभी खतरनाक स्थिति में नहीं रहता है, लेकिन सर्दियों के वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 से अधिक रहता है, जो सामान्य तौर पर स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। बृहस्पतिवार 22 अक्तूबर को एक्यूआई 150 था, जो शुक्रवार को बढ़कर 160 तक पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह जनपद में हल्के बादल थे, जो दस बजे तक देखे गए। उसके बाद जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया बादल छंटते गए। दोपहर में अच्छी धूप रही, लेकिन वह झुलसाऊ नहीं थी। कई लोग धूप सेकते भी नजर आए। शाम को सूरज छिपने के साथ ही हल्की ठंडक महसूस की गई।
मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार तीन दिन से न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चल रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक चल रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। उन्होंने 24 अक्तूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। आगामी दिनों में बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं है। ऐसे में वायु प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है।