फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ahsan Kapuri carrying a bounty of 1 lakh gunned down in an encounter

Saharanpur News: एक लाख का इनामी अहसान कपूरी मुठभेड़ में ढेर

Sat, 30 May 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ahsan Kapuri carrying a bounty of 1 lakh gunned down in an encounter
कपूरी गांव ​स्थित मकान पर अहसान का पिता
सहारनपुर/सरसावा। शुक्रवार को चिलकाना थाना क्षेत्र के डूमवाला गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में आतंक का पर्याय एक लाख का इनामी अहसान कपूरी (32) मारा गया। लूट, डकैती और रंगदारी समेत 32 मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान सरसावा एसओ प्रवेश शर्मा और हेड कांस्टेबल सोनू हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। एसएसपी अभिनंदन सिंह और चिलकाना एसओ विनोद कुमार जैकेट पर गोली लगने से बाल -बाल बच गए।
विज्ञापन




शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चिलकाना एसओ विनोद कुमार टीम के साथ डूमवाला गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बदमाश सरसावा की तरफ भागने लगे। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने एसओ की सरकारी गाड़ी पर लक्ष्य कर गोली चला दी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। कुछ देर बाद सरसावा पुलिस भी घेराबंदी में जुट गई। इंडस्ट्रियल एरिया के पास बाग में घुसकर बदमाशों ने पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर एसएसपी अभिनंदन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कपूरी गांव के थाना नकुड़ निवासी एक लाख के इनामी बदमाश अहसान को गोली लग गई। उसे पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




मुठभेड़ के दौरान एसएसपी अभिनंदन सिंह, चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं। एक गोली सरसावा थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा के बाजू में लगी, वहीं सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा के हाथ में भी गोली लगी है। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से चार अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए, जबकि अहसान का एक साथी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूरी गांव स्थित मकान पर अहसान का पिता

कपूरी गांव स्थित मकान पर अहसान का पिता

कपूरी गांव स्थित मकान पर अहसान का पिता

कपूरी गांव स्थित मकान पर अहसान का पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed