{"_id":"624de78c399124480f1c44fb","slug":"ahmed-murtaza-s-strings-are-connected-with-saharanpur-saharanpur-news-mrt583468169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से जुड़े हैं अहमद मुर्तजा के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर से जुड़े हैं अहमद मुर्तजा के तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर/देवबंद। गोरखनाथ मंदिर के बाहर सिपाहियों पर जानलेना हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी के तार देवबंद से भी जुड़े हैं। इस मामले में एटीएस ने थाना फतेहपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को भी उठाया है, जिससे गोपनीय स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।
गोरखपुर में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अहमद मुर्तजा अब्बासी का देवबंद से भी कनेक्शन होने की बातें सामने आ रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से मेसेज वायरल हो रहे हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मुर्तजा देवबंद से ही गोरखपुर गया था। सूत्रों की मानें तो इस सूचना के बाद एटीएस ने देवबंद में डेरा डाल दिया है और जांच शुरू कर दी है। हालांकि आधिकारिक रुप से कोई भी अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है। खुफिया विभाग के अधिकारी भी इसकी जांच में जुट गए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि यदि एटीएस यहां जांच करने आई है तो उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वैसे भी एटीएस अपनी कार्रवाई की सूचना नहीं देती है।
वहीं, आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी से मिले इनपुट के बाद एटीएस ने थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर से एक संदिग्ध युवक को मंगलवार की देर शाम हिरासत में लिया है, जिसे एटीएस अपने साथ लेकर चली गई। एटीएस की इस कार्रवाई की भनक स्थानीय थाना पुलिस को भी नहीं लगी। सूत्रों की माने तो मुर्तजा से संपर्क रखने के संदेह में संदिग्ध को एटीएस ने हिरासत में लिया है। पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी गई है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि फतेहपुर गांव से एटीएस ने एक को हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी है। युवक कौन है और उसका क्या कनेक्शन है, इसका अभी पता नहीं लग पाया है।