फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Agricultural diversification tips given in Kisan Pathshala

किसान पाठशाला में दिए कृषि विविधीकरण के टिप्स

Thu, 24 Oct 2019 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Agricultural diversification tips given in Kisan Pathshala
सहारनपुर। कृषि विभाग की ओर से जनपद की सभी 113 न्याय पंचायतों में चयनित एक-एक ग्राम पंचायतों में दूसरे दिन भी किसान पाठशालाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने किसानों को कृषि विविधीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विकास खंड बलियाखेड़ी के ग्राम खुर्द में आयोजित किसान पाठशाला में संयुक्त कृषि निदेशक दर्शन सिंह राजपूत ने कहा कि कृषि योग्य भूमि की जोत का आकार लगातार घटता जा रहा है। भविष्य में यह समस्या और भी गंभीर होगी। इसके चलते सीमांत, छोटे एवं मझोले कृषकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जोत का आकार कम होने से कृषकों की आय पर और उनकी जीवन शैली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ऐसे में किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाना चाहिए। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने कहा कि किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। इससे न सिर्फ फसल की लागत में कमी आएगी बल्कि उर्वरकों का दुरुपयोग भी कम होगा। किसान पाठशाला के दूसरे दिन कृषकों को शरदकालीन गन्ना उत्पादन तकनीकी और विभागीय सुविधाओं के बारे में बताया गया। उन्हें उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, रबी मौसम में सब्जियों की खेती, संरक्षित खेती आदि की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा पशुपालन, मत्स्य पालन, सह फसली खेती और वर्मी कंपोस्ट आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

इन गांवों में हुईं किसान पाठशालाएं
प्रथम चरण में 113 न्याय पंचायतों के एक-एक गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इनमें दौलत खेड़ी, शंभूगढ़, दरियापुर, अध्याना, धौराला, काजीबांस, ईस्माइलपुर माजरा, खंडवा, दैदनोर, रोशनपुर, उमरपुर, सालियर, टिडौली, बोडपुर, धुंधा माजरा, बुड्ढाखेड़ा, मछरौली, रोशनपुर, जोगीपुरा, हैदरपुर, मानकपुर सादात, गोविंदपुर, टोडरपुर, कालूमजरा, अलीपुरा, सरसावा देहात, पंचकुआं, छावड़ी, ढिक्का खुर्द, घाठेड़ा, दुमझेड़ा, जयरामपुर, जयंतीपुर, समसपुर, कलसिया, मेघन मजरा, गुडंब, चुहड़पुर कलां, मोहम्मदपुर कंधेला, शेरपुर, चांडीघेर, रामपुर कलां, बेहड़ा खुर्द, बाबैल बुजुर्ग, पानसर, चौबारा, मुजफ्फराबाद, जोधेबांस, टटोहल, नादराना, मोहम्मदपुर शफीपुर, बड़कला, रूहालका, हीराहेड़ी, साढ़ौली कदीम, शाहपुर बांस, असगरपुर, रायपुर, अबाबकरपुर, गुनारसा, खजूरी, कुरलकी, दूधली, सुल्तानपुर, रणखंडी, चंदपुर कायस्थ, करंजाली, नन्हेड़ा अस्सा, सुहागनी, शाहपुर, नगली महनाज, इस्माइलपुर जुड्डा, बचीटी, खेड़ा मुगल, बोहडुपुर, दुगचाड़ा, नासिरपुर डिगौली, झबीरण, बरसा, साढ़ौली दूलीचंदपुर, दादनपुर, सिसौनी, उमरी मजबता, पिलखनी, सिकंदरपुर, मुंडीखेड़ी, घसौती, मिर्जापुर, संभलहेड़ी, सलेमपुर, गंदेवड़ा, मुखलिसपुर, हरौड़ा अहतमाल, नागल अहीर, खुर्द, मेशापुर, मालाहेड़ी, अमरपुर उर्फ चांदपुर, मिर्जापुर, मुल्लापुर कदीम, सद्दा माजरा, दीनारपुर मस्त, मोहनपुर गुर्जर, सूभरी महराब, कोलकी कलां, चुनहेटी शेख, माली, छिदबना, बहेडेकी, संतागढ़, नगला खारी, लंढौरा गुर्जर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed