{"_id":"62ae1b60f2254324af4e8c20","slug":"agneepath-scheme-protest-five-people-including-nsui-district-president-arrested-for-inciting-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath scheme Protest: युवाओं को उकसाने वाले पांच लोग दबोचे, एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath scheme Protest: युवाओं को उकसाने वाले पांच लोग दबोचे, एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी गिरफ्तार
Sun, 19 Jun 2022 12:07 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:07 AM IST
सार
अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं को उकसाने वाले पांच लोगों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं को आंदोलन के लिए उकसाने के आरोप में रामपुर मनिहारान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजनीतिक दलों से जुड़े बताए गए है। जो सेना के लिए फर्जी उम्मीदवार बन कर युवकों को आंदोलन के लिए उकसा रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे प्रदेश और देश में आंदोलन और बवाल को देखते हुए जिला पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पांच लोग सेना भर्ती के फर्जी उम्मीदवार बन कर युवाओं को आंदोलन करने के लिए उकसा रहे थे। जानकारी मिलने पर रामपुर मनिहारान पुलिस ने मौके पर जाकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट
विज्ञापन
वहीं पकड़े गए आरोपी राजनीतिक दलों से भी जुड़े हैं। पकड़े गए आरोपी सपा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी निवासी फंदपुरी, मोहित चौधरी निवासी सहजवा, पराग कुमार निवासी सांचलु, सौरव कुमार निवासी मल्हीपुर, उदय निवासी पहांसु हैं। पराग एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष है। जिससे पूछताछ की है जा रही है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।