फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   against 1600 people against lawsuits

1600 लोगों पर मुकदमों के विरोध में नारेबाजी

Wed, 25 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
against 1600 people against lawsuits
सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता करते सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीएए के विरोध में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के मामले में 1600 लोगों पर मुकदमों के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा है। इसलिए मुकदमे समाप्त होने चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह सर्वदलीय संघर्ष समिति से लोग पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट पहुुंचे और नारेेबाजी की। लोग वहां जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मिलने आए थे, लेकिन डीएम के उस समय कार्यालय में नहीं होने के कारण सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा उनसे मिलने के लिए पहुंचे। सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि जुमे को हुए प्रदर्शन में 1600 लोगों के खिलाफ मुकदमे लिखवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा तो ऐसे में मुकदमों का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए मुकदमों को समाप्त किया जाना चाहिए। इसके बाद समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी से शाम को मुलाकात की। सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर और राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने बताया कि डीएम से उनके कैंप कार्यालय पर सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई है। उन्होंने दावा किया कि जिलाधिकारी ने उनकी मांग पर विचार करने बात कही है। इस दौरान सांसद फजलुर्रहमान, विधायक संजय गर्ग, मसूद अख्तर, नरेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, वीरेंद्र ठाकुर, जगपाल सिंह और महीपाल माजरा, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन, रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, सरफराज खान, चौधरी धीर सिंह, राधेश्याम नारंग, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, प्रवीण बांदूखेड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed