{"_id":"6213df94d0db1d252f10c91c","slug":"after-voting-now-the-administration-is-preparing-for-counting-of-votes-saharanpur-news-mrt577768070","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रशासन ने अब 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए मतगणना करने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा। जनपद की सात विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 98 टेबल लगेंगी। प्रत्येक विधानसभा सीट की मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी।
विधानसभा चुनाव में जनपद में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ है। मतदान के बाद चुनाव लडने वाले 71 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना होनी है। इससे पहले मतगणना करने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे मतगणना के समय किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके। एक विधानसभा सीट की वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। पहले सभी 14 टेबल एक ही हॉल में लगती थी। इस बार एक हॉल में सात टेबल ही लगेंगी, जिससे एक विधानसभा सीट की मतगणना दो हॉल में होगी।
जनपद की सातों विधानसभा सीटों के लिए 98 टेबल लगेंगी। एक टेबल पर तीन कर्मचारी मतगणना करेंगे। एक विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती का कार्य 42 कर्मचारियों के पास रहेगा। सातों विधानसभा सीटों की होने वाली मतगणना के लिए 98 टेबल और 294 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ईवीएम के वोट गिनने से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। दस मार्च को सुबह आठ बजे तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी और मतदान कार्मिक प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में मतगणना करने वाले कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा। जिससे मतगणना करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो सके।