फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After two months, some trains will run from today

दो महीने बाद आज से चलेंगी कुछ ट्रेनें

Sun, 31 May 2020 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
After two months, some trains will run from today
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन काउंटर पर टिक्ट बुक करते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन में दो माह के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से उम्मीदों की ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी। प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बाद जन शताब्दी एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल मेल सहित अन्य ट्रेनें पूर्व की तरह संचालित होंगी। हालांकि अनलॉक-एक वाले चरण में भी सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद यात्रियों को सफर का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के संचालन के साथ ही यात्रियों के आवागमन पर निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन ने भी समन्वय के लिए अफसरों की जिम्मेदारी तय की है। रेलवे के सीएमआई महेश ठाकुर के अनुसार इन ट्रेनों के लिए अनारक्षित टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। कनफर्म टिकट के बिना यात्रा नहीं कर पाएंगे। बुकिंग आनलाइन और रेलवे के मैनुअल काउंटर पर कराई।
विज्ञापन

जिले में यात्रा कर ठहरने वाले यात्रियों को 14 दिन के होम क्वारंटीन पर रहना होगा। जिन यात्रियों के पास ऐसी व्यवस्था नहीं होगी तो उन्हें इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन कराया जाएगा। कोरोना के लक्षणों वालों के लिए अलग कक्ष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी
डीएम अखिलेश सिंह के मुताबिक जो यात्री एक सप्ताह से कम समय के लिए जिले में आ रहे हों और यहां से किसी अन्य स्थल पर जा रहे हों तो उन्हें अपना विवरण देना होगा। यात्रियों को हॉट स्पॉट या कंटेनमेंट जोन में जाने की अनुमति हीं होगी। रेलवे स्टेशन पर वाहनों की पार्किंग की अनुमति भी नहीं होगी।
ये रहेगी ट्रेनों और टाइम टेबिल की स्थिति
02903 मुंबई अमृतसर मेल : वाया दिल्ली, मथुरा, सहारनपुर, स्टेशन पर आगमन का समय रात 11.10 बजे, इसका संचालन प्रतिदिन होगा।
02904 अमृतसर मुंबई मेल : वाया सहारनपुर, मेरठ, निजामुद्दीन, मथुरा, सूरत, स्टेशन पर आगमन का समय सुबह 03.30 बजे, इसका संचालन प्रतिदिन होगा।
02053 हरिद्वार अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस : वाया रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला, स्टेशन पर आगमन का समय 04.15 बजे, इसका संचालन बृहस्पतिवार को छोड़ समस्त साप्ताहिक दिवस में होगा।
02054 अमृतसर हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस : वाया सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर रुड़की, स्टेशन पर आगमन दोपहर 12.23 बजे होगा, इसका संचालन बृहस्पतिवार को छोड़ बाकी साप्ताहिक दिवस में होगा।
02407 न्यू जलपाईगुडी अमृतसर एक्सप्रेस : वाया सहारनपुर, अंबाला कैंट, स्टेशन पर आगमन का समय दोपहर 11.57 बजे होगा, इसका संचालन बृहस्पतिवार को होगा।
02408 अमृतसर से जलपाईगुडी एक्सप्रेस : वाया सहारनपुर, अंबाला कैंट, स्टेशन पर आगमन का समय 03.15 बजे होगा, इसका संचालन शुक्रवार को होगा।
02357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस : वाया सहारनपुर, अंबाला कैंट, मुरादाबाद, लखनऊ, बनारस, स्टेशन पर आगमन सुबह 11.20 बजे होगा, इसका संचालन बुधवार और रविवार को होगा।

02358 अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस : वाया बनारस, लखनऊ, मुुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, स्टेशन पर आगमन सुबह 11.25 बजे होगा, इसका संचालन सोमवार और बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

सहारनपुर में ट्रेने चलने से पहले प्लेटफार्म यात्रियो में सोशल डिस्टेंश के लिये बनाये गये गोले

सहारनपुर में ट्रेने चलने से पहले प्लेटफार्म यात्रियो में सोशल डिस्टेंश के लिये बनाये गये गोले- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में ट्रेने चलने से पहले प्लेटफार्म यात्रियो में सोशल डिस्टेंश के लिये बनाये सीट पर क्र?

सहारनपुर में ट्रेने चलने से पहले प्लेटफार्म यात्रियो में सोशल डिस्टेंश के लिये बनाये सीट पर क्र?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed