{"_id":"68dadb3e53f7745bce0e52d7","slug":"after-the-victory-the-youth-took-to-the-streets-carrying-the-tricolour-and-raised-slogans-of-hindustan-zindabad-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-159769-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जीत के बाद तिरंगे लेकर सड़क पर उतरे युवा, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जीत के बाद तिरंगे लेकर सड़क पर उतरे युवा, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
विज्ञापन
सहारनपुर। एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत से उत्साहित युवाओं का हुजूम सड़कों पर उतर पड़ा। अनेक युवा बाइकों पर तिरंगे लेकर घंटाघर पहुंच गए, जहां हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही आतिशबाजी की। जश्न को हुड़दंग में बदलने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंचा। भारत ने अंतिम ओवर में दो गेंद शेष रहते जीत हासिल की। रात 12:05 बजे जीत का चौका लगते ही युवा बाइकें लेकर सड़कों पर उतर आए। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयघोष के बीच खेल प्रेमियों ने जीत को पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को समर्पित किया। सभी ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
इस मौके पर लोगाें ने हुड़दंग भी किया, जिन्हें पुलिस ने अनुशासित करने का काम किया। घंटाघर पर सैकड़ों युवाओं की भीड़ को काबू करने के लिए सीओ प्रथम और सीओ द्वितीय पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। करीब सवा घंटे तक लोगों ने घंटाघर पर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
घंटाघर पर भारी भीड़ के कारण अंबाला रोड और देहरादून रोड की ओर से आने और जाने वाले वाहन रुके रहे, जिसकी वजह से जाम लग गया। क्रिकेट प्रेमी शानदार पारी खेलने वाले तिलक वर्मा, संजू सेमसन, शिवम दूबे और जीत का चौका लगाने वाले रिंकू सिंह की तारीफ करते सुनाई दिए।