फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After the uproar, work on the smart road started again

Saharanpur News: हंगामे के बाद स्मार्ट रोड पर दोबारा काम हुआ शुरू

Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
After the uproar, work on the smart road started again

विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली स्मार्ट रोड पर पुन: कार्य शुरू हो गया है। सड़क के रुके कार्य को लेकर पिछले महीने जमकर हंगामा हुआ था। उसके बाद नगर निगम के निर्माण विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था।
कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकत नगर तिराहा, आईएमए भवन, सदर कोतवाली से होते हुए दीवानी कचहरी तिराहे तक स्मार्ट रोड बनाई जानी है। नगर निगम द्वारा बनवाई जा रही रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य काफी पहले हो चुका है। करीब ढाई महीने से कार्य बंद है। इसको लेकर बीते दिनों स्थानीय पार्षद अमित त्यागी ने व्यापारियों के साथ मिलकर नगर निगम अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का घेराव कर हंगामा किया था।
विज्ञापन

मामले में नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह की ओर से भी कार्यदायी संस्था को चेतावनी पत्र लिखा गया था। उन्होंने कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद संस्था ने कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को जेसीबी से सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन बिछाई गई। यह लाइन कॉलोनी से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए है, जो सीवर से अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही स्मार्ट रोड के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने कार्य पुन: शुरू किया है। कार्य को गुणवत्ता बनाए रखते हुए गति के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि कार्य पूर्ण करने के लिए जनवरी 2026 तक का समय है।
- बीके सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed