{"_id":"68fa77ab46cbb7687e08b7d4","slug":"after-the-navratri-and-diwali-festivals-the-market-is-ready-for-the-wedding-season-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-161435-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नवरात्र और दीपावली त्योहार के बाद सहालग के लिए बाजार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नवरात्र और दीपावली त्योहार के बाद सहालग के लिए बाजार तैयार
Fri, 24 Oct 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नवरात्र, दीपावली के बाद बाजार अब सहालग के लिए पूरी तरह से तैयार है। महानगर के कपड़ा बाजार में शादी समेत अन्य मांगलिक कार्यों के लिए नया स्टॉक है। दुकानों की डिस्प्ले पर भी नए कपड़ों को सजा दिया गया है।
चार माह के बाद नवंबर के पहले सप्ताह से शादी आदि के शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए महानगर के रायवाला, नेहरू मार्केट, नया बाजार, कोर्ट रोड बाजार में नए डिजाइन के कपड़ों की भरमार है। दूल्हे से लेकर दुल्हन और उनके साथ जाने वाले घराती और बरातियों के लिए नई-नई ड्रेस मौजूद है। इस बार महिलाओं की खरीदारी का पैटर्न बदला है। महिलाएं साड़ियों के साथ डिजाइनर कॉर्ड सेट खासा पसंद कर रही है। इनकी कीमत भी 1500 रुपये से शुरू है।
इसके साथ ही शरारा, लहंगे के साथ सिल्क की साड़ियों की खासी मांग है। सिल्क में भी दक्षिण भारत की सिल्क की अधिक पसंद की जा रही है। इन सिल्क साड़ियों की खासियत है कि यह देखने में काफी भारी और पहनने में काफी हल्की होती है। इसके अलावा पुरुषों के लिए भी नई वेरायटी बाजार में हैं। राजस्थानी कुर्तों से लेकर पंजाबी कुर्ते, इंडोवेस्टर्न का खासा क्रेज है। इसके अलावा थ्री पीस सूट का भी क्रेज कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
नया बाजार स्थित पंजाबी मार्केट में कपड़ा व्यापारी मोहन और रायवाला कपड़ा मार्केट व्यापारी सचिन ने बताया कि इस बार नए डिजाइन के कपड़े कंपनियों ने उतारे हैं। महिलाओं के लिए साड़ियां तो पुरुषों के लिए नए डिजाइनदार कपड़े आए हैं। सहालग का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।