फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After getting smart phone and tablet, youth said, thank you Yogi ji

स्मार्ट फोन और टैबलेट पाकर युवा बोले, धन्यवाद योगी जी

Tue, 04 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
After getting smart phone and tablet, youth said, thank you Yogi ji
टैबलेट पाने वाला छात्र अमजद - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों स्मार्ट फोन और टैबलेट पाकर विद्यार्थी झूम उठे। सभी ने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मौका था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को देवबंद आगमन का। वह एटीएस सेंटर का शिलान्यास करने के लिए देवबंद पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग और कौशल विकास से जुड़े विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर टैबलेट और स्मार्ट फोन सौंपे।
विज्ञापन

एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा रितिका, उन्नति तथा छात्र इच्छा प्रसाद, अजय कुमार और वैभव मुख्यमंत्री से तोहफा पाकर खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि मौजूदा हालात में स्मार्ट फोन और टैबलेट विद्यार्थियों के लिए काफी सहायक है, जिसके जरिए विद्यार्थी दुनिया के किसी भी विषय को एक क्लिक पर देख और पढ़ सकता है। राजकीय महाविद्यालय पुवांरका की छात्रा मनीषा चौहान ने बताया कि उसका नाम स्मार्ट फोन पाने वाले विद्यार्थियों की सूची में था। अब स्मार्ट फोन मिला है जो काफी अच्छा और अधिक फीचर्स वाला भी है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया। छात्रा साक्षी, प्रिया, सीमा और मीनाक्षी चौहान ने भी स्मार्ट फोन के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। थाना भवन निवासी मेडिकल के छात्र अमजद को भी टैबलेट मिला है। अमजद ने टैबलेट मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

जनपद में दो हजार को मिलना है लाभ
योजना के तहत सहारनपुर जनपद के दो हजार विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलने हैं। इनमें 100 विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के शामिल हैं। बीते दिनों लखनऊ में हुए कार्यक्रम में 23 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिए गए थे। इसके बाद विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन मुहैैया कराए गए।

स्मार्टफोन पाकर कार्यक्रम स्थल से बाहर झूमते विद्यार्थी

स्मार्टफोन पाकर कार्यक्रम स्थल से बाहर झूमते विद्यार्थी- फोटो : DEVBAND

स्मार्टफोन पाने वाली छात्रा

स्मार्टफोन पाने वाली छात्रा- फोटो : DEVBAND

स्मार्टफोन दिखाती छात्रा

स्मार्टफोन दिखाती छात्रा- फोटो : DEVBAND

स्मार्टफोन पाने वाली छात्रा

स्मार्टफोन पाने वाली छात्रा- फोटो : DEVBAND

स्मार्टफोन पाकर खुशी जताती छात्रा

स्मार्टफोन पाकर खुशी जताती छात्रा- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed