फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After attaining majority, the girl reached her lover's house, causing commotion

Saharanpur News: बालिग होने पर प्रेमी के घर पहुंची युवती, हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
After attaining majority, the girl reached her lover's house, causing commotion
सहारनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की बालिग होने पर प्रेमी के घर पर पहुंच गई। पता लगने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर के बाहर धरना दिया। लड़की के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा है। ज्वाला नगर निवासी युवक ने एक हिंदू समाज की लड़की को प्रेम प्रसंग में फंसाया था। इसके बाद युवक उसे दिल्ली ले गया था। आरोप है कि वहां युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की को बेच दिया था। परिजन किसी तरह लड़की को वापस ले आए थे लेकिन बाद में आरोपी ने लड़की को फिर अपने में चंगुल में फंसा लिया था। कुछ दिन बाद ही पोक्सो एक्ट के तहत युवक को 20 साल की सजा हो गई थी। फिलहाल वह जेल में बंद है। बालिग होने के बाद लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। पता लगने पर लड़की के परिजन और बजरंग दल कार्यकर्ता आरोपी के घर पहुंच गए। वहां कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि युवक पक्ष लड़की को जबरन अपने घर ले आए। वहीं, आरोपी के पिता का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग खुद घर छोड़ गए। वह लड़की को ले जाने के लिए कह रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों पक्ष और बजरंग दल कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए। धरना देने वालों में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयाेजक विकास त्यागी, कपिल, दिव्यांश, सागर, बालिस्टर, रविंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर बात की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



मुनीश चंद्र, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed