{"_id":"66ba6e9b077594a020041d94","slug":"after-14-years-of-waiting-now-the-sports-college-is-ready-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-129316-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 14 साल का इंतजार, अब स्पोर्ट्स कॉलेज बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 14 साल का इंतजार, अब स्पोर्ट्स कॉलेज बनकर तैयार
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट क्षेत्र में स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण का ज्यादातर कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें कक्ष, छात्रावास, मेस आदि शामिल हैं। कुछ कार्य अभी बाकी हैं, लेकिन कॉलेज फिलहाल उस स्थिति में है, जिसमें कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सकता है। कक्षाओं के संचालन के लिए खेल विभाग ने निदेशालय को पत्र भी लिखा है।
वर्ष 2010 में बसपा सरकार में सहारनपुर को स्पोर्ट्स कॉलेज आवंटित हुआ था। तब से कॉलेज के निर्माण में बार बार अड़चनें आती रही। 14 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद निर्माण इस स्तर पर आ गया है कि यहां कक्षाओं का संचालन इसी सत्र से शुरू किया जा सकता है। छात्रावास कक्षा छह से 12 तक रहेगा, जिसमें सभी कक्षाओं में एक साथ 250 छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। कक्षाओं के संचालन के लिए कक्ष तैयार हो चुके हैं। 250 छात्रों के रहने के लिए छात्रावास भी बन चुका है। साथ ही इतने ही छात्रों के लिए मेस भी तैयार है। चूंकि पहले वर्ष कक्षा छह में ही प्रवेश होंगे। ऐसे में शेष कक्ष और छात्रावास के कमरों का अन्य रूप में जैसे प्रशासनिक भवन आदि में इस्तेमाल किया जा सकता है। इनके अलावा शूटिंग रेंज, सड़कें और रपटा बनाया जा चुका है। खेल विभाग की मंशा है कि किसी तरह इसी सत्र से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए। इसके लिए खेल निदेशालय को पत्र लिखा गया है।
-- -- --
यह कार्य अभी अधूरे
छात्रावास में शिक्षकों, प्रशिक्षकों और स्टाफ के लिए आवास बनाए जाने हैं, जिनका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। पूरे परिसर में विद्युत खंभे लगाए जा चुके हैं लाइनें खिंचनी बाकी हैं। चाहरदीवारी बन चुकी है मुख्य द्वार लगना शेष है। प्रशासनिक भवन का कार्य चल रहा है, लेकिन अस्थाई रूप से प्रशासनिक भवन छात्रावास में चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- --
स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण का ज्यादातर कार्य पूर्ण हो चुका है। कॉलेज इस समय कक्षाओं के संचालन के लिए तैयार है। हम चाहते हैं कि जितना जल्दी हो सके यहां कक्षाओं का संचालन हो। इस संबंध में निदेशालय को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। - अनिमेष सक्सेना, खेल अधिकारी।