फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Advocates beaten up in civil court premises, attempt to kidnap lawyer

Saharanpur News: सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से मारपीट, वकील के अपहरण का प्रयास

Sun, 04 Aug 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Advocates beaten up in civil court premises, attempt to kidnap lawyer
देवबंद। मुकदमा खत्म कराने को लेकर वादकारी और वकीलों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन वकील घायल हो गए। इस दौरान कचहरी परिसर में अफरा तफरी मच गई। हमलावरों ने एक अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास भी किया। लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो सके। घटना से गुस्साए अधिवक्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने बामुश्किल समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब वादकारी और अधिवक्ता इरशाद अली के बीच मुकदमा खत्म कराने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है धर्मपुर सरावगी निवासी वादकारी ने फोन कर साथियों को बुला लिया। जिन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव को लेकर जो भी वकील आया उसके साथ मारपीट की गई। इसमें अधिवक्ता रिहान, फरमान और रविन्द्र घायल हो गए। इरशाद अली का आरोप है कि आरोपियों ने अधिवक्ता फरमान के अपहरण का प्रयास भी किया। सूचना पर एसडीएम अंकुर वर्मा, सीओ अशोक सिसोदिया और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से गुस्साए वकीलों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। उचित कार्रवाई के आश्वासन पर ही वे माने।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि घायल अधिवक्ताओं को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर आरोपियों की कार और बाइक को कब्जे में लिया गया। इरशाद अली की ओर से तीन नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। तहरीर में इरशाद अली ने बताया कि वादकारी मुकदमा खत्म कराने के लिए उन्हें कोर्ट में ले जाना चाहता था। उनके द्वारा दूसरे पक्ष को भी बुला लेने को कहने पर उसने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। अधिवक्ता रविंद्र पुंडीर, ठा. रामप्रताप, मुरसलीन, अश्वनी गर्ग, भूदत्त शर्मा, अमित सिंघल, राव अनीस, फरमान, फरमान, रिहान, बालेश्वर प्रसाद, सुरेंद्रपाल सिंह ने घटना पर रोष जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed