{"_id":"63066d90b2c0920de736b148","slug":"adrm-and-mp-laid-the-foundation-stone-of-railway-overbridge-saharanpur-news-mrt602333724","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ओवरब्रिज का एडीआरएम और सांसद ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ओवरब्रिज का एडीआरएम और सांसद ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज के लिए पूजा अनुष्ठान करते कैराना सांसद तथा एडीआरएम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर अंबाला रेल मार्ग पर सरसावा के समीप रेलवे फाटक नंबर 93 सी पर बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का एडीआरएम अंबाला तथा कैराना सांसद ने शिलान्यास किया। आसपास के दो दर्जन से भी अधिक गांव के लोगों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत किया।
रेलवे द्वारा डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बीच में आने वाले सभी रेलवे फाटकों को बंद कर अंडरपास तथा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत रेलवे ने सरसावा के समीप ग्राम इब्राहिमी में फाटक संख्या 93 सी को भी करीब 2 वर्ष पहले बंद कर दिया था, जिसके कारण आसपास के दो दर्जन से भी अधिक गांवों के लोग आवागमन की समस्या से जूझ रहे थे। अंडरपास में पानी भरने की समस्या के चलते ग्रामीणों ने अंडरपास के लिए इंकार कर दिया था। इसके बाद बुधवार को एडीआरएम अंबाला रवि गुप्ता तथा कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। एडीआरएम अंबाला डिवीजन रवि गुप्ता ने बताया कि 49 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाला ये ओवरब्रिज 830 मीटर लंबा होगा। एडीआरएम ने बताया कि साल 2023 के दिसंबर माह में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
शिलान्यास के दौरान समस्त पूजा अनुष्ठान आचार्य कुलदीप सिंह ने संपन्न कराए। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता रविन्द्र चौधरी तथा संचालन भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश राणा ने किया। इस मौके पर रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन, सीनियर इंजीनियरिंग विभाग के डीईएन हिमांशु कुमार, नकुड़ विधायक के भाई विकेश चौधरी, भाजपा वरिष्ठ नेता पवन सिंह राठौर, पदम सिंह ढायकी, भाजपा नगराध्यक्ष सुशील कांबोज, गुरदेश चौधरी, डॉ. प्रीतम सिंह, अजय छापुर, सतेन्द्र राणा, मित्रपाल सैनी, नेहा राणा, राव गालिब, श्याम कुमार चौधरी, सुरेश शर्मा, कपिल चौधरी, हरेंद्र चौधरी आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोरोना काल से बंद पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग
सरसावा। रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करने आए एडीआरएम के समक्ष सरसावा क्षेत्र के लोगों ने कोरोना काल से बंद पैसेंजर ट्रेनें चलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। देहात मंडल अध्यक्ष अमरीश राणा, सरसावा नगराध्यक्ष सुशील कांबोज के साथ अनिल मल्होत्रा आदि ने एडीआरएम को बताया कि सरसावा रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली पैसेंजर ट्रेन बंद है जिसके कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को मुसीबतों का सामना कर सड़क मार्ग के रास्ते आना जाना पड़ता है, जबकि सरसावा से रोजाना हजारों की तादाद में दैनिक यात्री पैसेंजर ट्रेनों के माध्यम से सहारनपुर यमुनानगर अंबाला चंडीगढ़ सफर करते थे। इससे रेलवे को बड़ी संख्या में राजस्व की प्राप्ति होती थी जो ट्रेनें बंद होने के कारण अब नहीं हो रही है।

रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करते सांसद और एडीआरएम- फोटो : SAHARANPUR