{"_id":"6176ef4ecfca4d322270cfc0","slug":"admission-will-be-done-in-state-iti-till-october-30-saharanpur-news-mrt5621312152","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आईटीआई में 30 अक्तूबर तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आईटीआई में 30 अक्तूबर तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दाखिलों के तीन चरण संपन्न होनेे के बाद भी राजकीय आईटीआई में सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरने की कवायद चल रही है। चौथे चरण के दाखिले शुरू हो गए हैं, जो 30 अक्तूबर तक चलेंगे। ऐसे में संबंधित अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह प्रक्रिया में शामिल होते हुए दाखिले के लिए राजकीय आईटीआई में उपस्थिति हो।
राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया के बाद परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष पूर्व पंजीकृत राजकीय संस्थानों के अभ्यर्थियों से नए विकल्प पंजीकृत कराने तथा राजकीय एवं निजी संस्थानों के लिए नए आवेदनकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन 22 अक्तूबर तक मांगे गए थे। ग्रुप वार मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है, जो संबंधित राजकीय आईटीआई में उपलब्ध है। निजी संस्थानों के लिए राजकीय एवं निजी संस्थान के अचयनित एवं अप्रवेशित सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची उनके लॉगिन में उपलब्ध है।
यह है दाखिले की प्रक्रिया
राजकीय आईटीआई के अभ्यर्थियों को वेबसाइट www.scvtup.in पर चौथे चरण के लिए रैंक पर क्लिक करने पर दो विकल्प खुलेंगे। पहला पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी की रैंक और नवीन आवेदनकर्ता की रैंक। अभ्यर्थी को उक्त विकल्पों में से अपने ऑनलाइन आवेदन की स्थिति के अनुसार पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि भरनी होगी, जिसके बाद उसकी रैंक प्रदर्शित होगी। इसका प्रिंट आउट लेकर दाखिले के लिए राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड में 28 अक्तूबर तक जमा कराना होगा। इसके बाद ही उसे दाखिला मिल सकेगा।