फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration and corporation exerted strength for corona control

कोरोना पर अंकुश को प्रशासन ने ताकत झोंकी

Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Administration and corporation exerted strength for corona control
सहारनपुर। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने ताकत झोंक दी है। शहर में घर-घर कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जहां मोबाइल टीमें काम कर रही हैं। वहीं, टीकाकरण के लिए दर्जनों वाहन भी शहर में प्रचार के लिए लगाए हैं। वाहनों को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर निगम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने लोगों से अपील की कि वे कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें। यह वायरस है, कब क्या रूप दिखा दें और उसके क्या परिणाम सामने आएं कुछ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन पर बल दिया। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है उनसे टीका लगवाने की अपील की। 15-18 वर्ष के सभी किशोेरों के टीकाकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना टीके को लेकर कोई भी भ्रम में न रहे। कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित है। अधिक आयु और बीमार व्यक्ति घबराए नहीं, टीका जरूर लगवाएं। यह टीका उन्हें जोखिम से सुरक्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने किया कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नगर निगम के आईसीसीसी कमांड कंट्रोल रूम में बनाए गए ‘इंटेग्रेटेड कोविड-19 कमांड एंड कंट्रोल रूम’ का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी कमांड कंट्रोल रूम सेंटर व एडिशनल एसडीएम सदर संगीता राघव को निर्देश दिए कि आईसीसीसी के दोनों फ्लोर पर आपरेटर तैनात कर कोविड के संबंध में प्रचार, कोविड मरीजों की जानकारी, अस्पतालों में बेड की स्थिति तथा कंटेनमेंट जोन आदि की जानकारी अपडेट कराएं। कंट्रोल रूम में दस फोन लगाकर हेल्पलाइन नंबर चालू किए गए हैं। डीएम ने निगम के गेट गार्ड को निर्देश दिए कि केवल उन्हीं लोगों को परिसर में आने दिया जाए जिन्होंने कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं।
कोविड कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर
प्रशासन ने 2647170, 2647171, 2647172, 2647173, 2647174, 2647175, 2647176, 2647177, 2647178
2647179 जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed