{"_id":"63825d729e5c71322063243b","slug":"administered-the-oath-to-keep-the-spirit-of-the-constitution-paramount-saharanpur-news-mrt615352945","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संविधान दिवस पर दिलाई संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संविधान दिवस पर दिलाई संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ
विज्ञापन
नागल/रामपुर मनिहारान/छुटमलपुर/ गंगोह। जिले में संविधान दिवस पर संविधान की भावना को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
नागल थाने पर प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह, बजाज शुगर मिल में एसडीएम देवबंद संजीव कुमार ने संविधान की शपथ दिलाई। राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा, आल इंडिया दलित एक्शन कमेटी ने भी संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह की अगुवाई में तहसील कर्मचारियों को भारतीय संविधान की भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। कोतवाली प्रभारी विनय कुमार ने कोतवाली प्रांगण में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई। गोचर महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मिस्बाह प्रथम, मुकुल पंवार द्वितीय, शिवम तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. राजकिशोर, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अजित, डॉ. सीमा, डॉ. इंद्रेश पुरोहित आदि रहे।
विज्ञापन
छुटमलपुर के एएचपी इंटर कॉलेज के प्रांगण में छात्र-छात्राओं और स्टाफ को प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। संविधान दिवस की उपयोगिता के विषय में सहायक अध्यापक मनोज कुमार एवं राम रतन चौधरी ने जानकारी दी। सहायक अध्यापिका इंदिरा राजेश, भूपेन्द्र पुण्डीर, रामेश्वर पालीवाल, सुरेंद्र मोहन शर्मा, अजय शर्मा, ओमबीर सिंह रहे। प्राथमिक स्कूल नंबर दो में शिक्षिका अंजलि आर्य के नेतृत्व में सानिया, मिस्बाह, जोया, समद, दानिश, शिफा, तमन्ना, आरजू आदि बच्चों ने पोस्टर बनाएं।
गंगोह के रामबाग रोड स्थित आर्य भवन पर संविधान दिवस मनाया गया। गोष्ठी में केन्द्रीय आर्य शक्ति सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वीर सिंह भावुक, श्रुति आर्या, भाजपा नेत्री सुदेश प्रभा आर्या आदि ने विचार व्यक्त किए। नामदेव पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या रजनी राजपूत एवं अध्यापक अरविंद शर्मा, श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में माक संसद का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ वर्तिका ढिल्लन ने की। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी, हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, राम कृष्णा मेहता इंटर कॉलेज, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल, सीडी के आर माडर्न इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, दलीप सिंह राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, पूरनमल रामलाल डिग्री कॉलेज आदि संस्थाओं में भी संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया।