फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADM met patients suffering inspection

एडीएम के निरीक्षण में तड़पते मिले मरीज

Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
ADM met patients suffering inspection
जांच करते एडीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मरीज दवाइयों न मिलने के कारण तड़पते मिले। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


उपस्थित रजिस्टर चैक किया तो चिकित्सक और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। एडीएम सुबह करीब सवा दस बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी के सभी कक्षों में जाकर चिकित्सा सुविधाओं का हाल जाना। चिकित्सकों और मरीजों से बातचीत की।
विज्ञापन


मरीजों ने बताया कि वह इलाज के बिना तड़प रहे हैं, लेकिन अस्पताल में दवाइयां नहीं मिल पा रही है। इस बाबत विभागीय अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि दवाइयों का बजट कम है। इसी के चलते दवाइयां पर्याप्त मात्रा में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा वार्ड में भारी गंदगी देखकर वह बिफर गए। हड्डी वार्ड आदि का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने चिकित्सकों का उपस्थित रजिस्टर चैक किया। उसमें कई चिकित्सकों और कर्मचारियों के गैरहाजिर मिलने पर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed