फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aditi Goyal became district topper with 99.8 percent marks

99.8 फीसदी अंकों के साथ अदिति गोयल बनी जिला टॉपर

Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aditi Goyal became district topper with 99.8 percent marks
सरस्वती विहार स्कूल में पास होने के बाद सेल्फी लेती टापर्स छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
- सीबीएसई ने शुक्रवार को जारी किया 12वीं का परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीबीएसई 12वीं का शुक्रवार को परिणाम घोषित हो गया। रेनबो स्कूल की अदिति गोयल ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया। जनपद में दूसरे स्थान पर सेंट मैरीज एकेडमी की जया चौधरी रहीं और तीसरे नंबर पर इसी स्कूल की विथि पसरीचा रहीं। चौथे नंबर पर पाइनवुड पब्लिक स्कूल की खुशी मोंगा और राघव अग्रवाल रहे।
अदिति गोयल कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा हैं, जिन्होंने 99.8 फीसदी अंकों लेकर स्कूल के साथ ही जिला भी टॉप किया। अदिति रेलवे रोड की रहने वाली हैं, जिनके पिता मनुकांत गोयल सीए हैं, जबकि मां शिल्पी गृहिणी हैं। अदिति की सफलता से स्कूल के साथ ही माता-पिता में भी खुशी की लहर है। दूसरे नंबर पर सेंट मैरीज एकेडमी की जया चौधरी रहीं, जिन्होंने साइंस स्ट्रीम में 99.4 फीसदी अंक हासिल किए। इसी स्कूल की विथि पसरीचा ने कॉमर्स स्ट्रीम 99.2 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथे नंबर पर पाइनवुड पब्लिक स्कूल की कॉमर्स स्ट्रीम की खुशी मोंगा और साइंस स्ट्रीम के राघव अग्रवाल रहे। दोनों ने एक समान 99 फीसदी अंक प्राप्त किए। खुशी मोंगा ने दसवीं में भी 99 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया था। बेटी की सफलता से पिता संजीव और मां रितिका गदगद हैं।
विज्ञापन

-------
शत प्रतिशत परिणाम से स्कूलों में मना जश्न
सहारनपुर। ज्यादातर स्कूलों का 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसे लेकर स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में सीबीएसई से संबद्ध करीब 110 स्कूल हैं। इस बार 12वीं के लिए 6217 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें बालिकाएं 2616 पंजीक्रत थीं, जिनमें से 2485 पास हुई। इनका रिजल्ट 94.99 प्रतिशत रहा। बालक 3601 थे, जिनमें से पास हुआ 3302 पास हुए। इनका रिजल्ट 91.70 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को जारी किया गया परिणाम ज्यादातर स्कूलों का शत प्रतिशत रहा। सरस्वती विहार सीनियर सेंकेंड्री स्कूल में कुल 217 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी उत्तीर्ण हुए। यहां पहुंचे मेधावियों ने खुशी का इजहार किया। प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पाइनवुड पब्लिक स्कूल में कुल 230 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी पास हुए। यहां खुशी मोंगा और राघव अग्रवाल ने एक समान 99 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। स्कूल निदेशक संतोष गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने मेधावियों को बधाई दी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में कुल 115 विद्यार्थी पंजीकृत थे और सभी ने सफलता हासिल की। वसुंधरा ने 98.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्य सुरेखा सिंह और उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। रेनबो स्कूल का भी परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां की अदिति गोयल ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ जनपद टॉप किया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र रावत ने मेधावियों को बधाई दी। सेंट मैरीज एकेडमी, लॉर्ड महावीरा एकेडमी, आशा मॉडर्न स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, सोफिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल आदि का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा।

-------
टॉपर्स को बनना है सीए, इंजीनियर और डॉक्टर
सहारनपुर। सीबीएसई 12वीं के टॉपर्स का सपना इंजीनियर, डॉक्टर और सीए बनना है। जिला टॉपर रही अदिति गोयल के पिता मनुकांत गोयल सीए हैं। अदिति को भी सीए ही बनना है। जनपद में दूसरे नंबर पर रही जया चौधरी के पिता नीरज सिंह सांवलपुर नवादा के किसान हैं। जया को डॉक्टर बनना है। इसके लिए वह नीट की तैयारी कर रही है। तीसरे नंबर पर रही विथि पसरीचा को भी सीए ही बनना है। वह श्रीराम कॉलेज दिल्ली में दाखिले की तैयारी में जुटी है। चौथे नंबर पर रही पाइनवुड स्कूल की खुशी मोंगा के पिता संजीव बिजनेसमैन हैं। खुशी को मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना है वह आईआईएम की तैयारी कर रही हैं। चौथे ही स्थान पर रहे राघव अग्रवाल के पिता अमित भी बिजनेसमैन हैं, मगर राघव को इंजीनियर बनना है वह आईआईटी में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं।
-------
जिले के टॉपर
जिले में स्थान - पहला
फोटो संख्या - 09
नाम - अदिति गोयल
स्कूल का नाम - रेनबो पब्लिक स्कूल।
प्राप्तांक - 99.8 प्रतिशत
विषयवार प्राप्तांक - गणित -100, एकाउंटेंसी - 100, बिजनेस स्टडीज - 100, अर्थशास्त्र - 100, अंग्रेजी - 99
-----
जिले में स्थान- दूसरा
फोटो संख्या - 51
नाम - जया चौधरी
स्कूल का नाम - सेंट मैरीज एकेडमी।
प्राप्तांक - 99.4 प्रतिशत
विषयवार प्राप्तांक - बायोलॉजी - 100, अंग्रेजी - 99, फिजिक्स - 99, कैमिस्ट्री - 99, फिजिकल एजुकेशन - 100
-----
जिले में स्थान - तीसरा
फोटो संख्या - 51ए
नाम - विथि पसरीचा
स्कूल का नाम - सेंट मैरीज एकेडमी
प्राप्तांक - 99.2 प्रतिशत
विषयवार प्राप्तांक - अर्थशास्त्र - 100, एकाउंट्स - 100, अंग्रेजी - 99, बिजनेस स्टडीज - 99, गणित में 97
-----
जिले में स्थान - चौथा
फोटो संख्या - 8ए
नाम - खुशी मोंगा
स्कूल का नाम - पाइनवुड पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 99 प्रतिशत
विषयवार प्राप्तांक - गणित - 100, एकाउंटेंसी - 99, बिजनेस स्टडीज - 99, अर्थ शास्त्र - 99, अंग्रेजी - 99
-----
जिले में स्थान चौथा
फोटो संख्या - 08
नाम - राघव अग्रवाल
स्कूल का नाम - पाइनवुड पब्लिक स्कूल
प्राप्तांक - 99 प्रतिशत
विषयवार प्राप्तांक - फिजिक्स - 100, केमिस्ट्री - 100, गणित - 99, कंप्यूटर साइंस - 99, अंग्रेजी - 97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed