{"_id":"5f13353c8ebc3e637122d30b","slug":"additional-buses-will-not-run-on-somavati-amavasya-saharanpur-news-mrt4918933120","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार सोमवती अमावस्या पर नहीं चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार सोमवती अमावस्या पर नहीं चलेंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
सहारनपुर में अंबाला रोड़ बस अड़डा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने के बाद अब सोमवती अमावस्या पर भी स्नान के लिए श्रद्धालु हरिद्वार नहीं जा पाएंगे। यदि कोई ऐसा प्रयास भी करता है तो उसे पड़ोसी राज्य में दो सप्ताह के लिए क्वारंटीन रहना पड़ सकता है। इसके चलते रोडवेज ने भी स्नान के लिए अतिरिक्त बस सेवा की तैयारी रोक दी। वहीं, जिले की पुलिस टीमें अपने क्षेत्रों में लोगों से अपील कर रही है कि कांवड़ यात्रा की तरह सोमवती अमावस्या पर भी हरिद्वार की ओर जाने का प्रयास न किया जाए।
सोमवती अमावस्या पर हर साल परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो से ही आठ से दस बसों का अतिरिक्त संचालन हरिद्वार रूट पर किया जाता था। बसों के अलावा अपने वाहनों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान कर पुण्य लाभ लेते रहे हैं। मगर इस बार कोरोना काल में पहले कांवड़ यात्रा पर रोक लगी और अब सोमवती अमावस्या पर स्नान की मुराद भी पूरी नहीं हो पाएगी।
रोडवेज सहारनपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर इस बार 19 और 20 जुुुलाई को हरिद्वार जिले की समस्त सीमाएं सील रहेंगी। इसलिए हर की पैड़ी पर गंगा स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसलिए इस बार अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं हो सकेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।