फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Addiction of alcohol turned a human into a beast

Saharanpur News: शराब की लत ने बनाया इंसान से हैवान

Sat, 10 Jun 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Addiction of alcohol turned a human into a beast
शाकंभरी। शराब के नशे ने निशु को इंसान से हैवान बना दिया। पिता से बहस करते हुए वह बाप से मारपीट करने लगा। बीच बचाव कराने आई भाभी से भी मारपीट की। पिता की हत्या के बाद वह उसके शव के पास ही बैठा रहा। ग्रामीणों ने उसे वहां से हटाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नशे में कहता रहा कि वह अकेला ही अंतिम संस्कार कर देगा।
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार पांच वर्ष पूर्व शिव मंदिर के पास निशु की फोटो स्टेट की दुकान थी। धीरे-धीरे उसे शराब पीने की लत लग गई और उसने दुकान बंद कर दी। वह पूरे दिन शराब के नशे में रहने लगा। उसने गांव के पास ही एक मुर्गी फार्म में नौकरी कर ली परंतु वहां पर भी वह महीने में पांच या सात दिनों तक नौकरी करता था बाकी दिन उस पैसे की शराब पीता रहता था। उसके कमरे में रखे संदूक में देशी शराब के पव्वों का ढेर जमा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि वह रोजाना मोहल्ले वालों एवं अपने परिवार वालों के साथ झगड़ा करता रहता था। शराब के नशे में वह किसी की बात नहीं सुनता।
विज्ञापन

अपने पिता को हत्या करने के बाद वह वहीं बैठा रहा और मृतक पिता को उठाकर बेड पर ले जाकर भी लिटाया। इस दौरान वह यही कहता रहा कि मैं अकेला ही इनका अंतिम संस्कार कर दूंगा। उसके ऐसा करने से हर कोई स्तब्ध है। किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह अपने पिता को मौत की नींद सुला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed