फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   AD Health summoned the report of fire NOC audit

Saharanpur News: फायर एनओसी ऑडिट की रिपोर्ट एडी हेल्थ ने की तलब

Tue, 20 May 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
AD Health summoned the report of fire NOC audit
सहारनपुर। हरौड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तीन एंबुलेंस में आग लगने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार्यवाहक एडी हेल्थ डॉ. कुमुद रानी ने फायर एनओसी ऑडिट की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गागलहेड़ी के हरौड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचटी लाइन के टकराने से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई थी। केंद्र परिसर में खड़ी तीन एंबुलेंस जल गई थी। दमकल विभाग की टीम ने तीन गाड़ियों से काबू पाया था। एंबुलेंस में आग का पता लगने पर कार्यवाहक एडी हेल्थ डॉ. कुमुद रानी भी पहुंची, जहां उन्होंने सीएचसी प्रभारी से आग के कारणों को जाना था। सीएचसी प्रभारी से फायर एनओसी ऑडिट की रिपोर्ट तलब की, ताकि पता चल सके कि एनओसी कब जारी हुई। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि परिसर में सीसीटीवी लगाए जाए, ताकि अच्छे से निगरानी हो सके। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मामले में सीएचसी प्रभारी ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed