फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Activa riding nephew dies due to car collision, uncle Gambhir

कार की टक्कर से एक्टिवा सवार भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Activa riding nephew dies due to car collision, uncle Gambhir
नकुड़ (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की देर शाम एक्टिवा सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के चाचा की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम नकुड़ के होली चौक निवासी पंकज पुत्र निर्मल वाल्मीकि अपने चाचा अशोक पुत्र ज्योति के साथ सहारनपुर से एक्टिवा पर नकुड़ आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह नकुड़-सहारनपुर रोड पर स्थित गांव साढ़ोली के समीप पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चाचा-भतीजा उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों को सहारनपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रात में करीब 12 बजे पंकज की मौत हो गई। जबकि मृतक के चाचा अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक के एक बेटा तथा दो बेटियां हैं। उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल सुशील सैनी ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार के नंबर के आधार पर कार के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed