{"_id":"6092e30c8ebc3ea1772d78d6","slug":"action-will-be-taken-against-those-spreading-rumors-saharanpur-news-mrt537199311","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना लेकर बरतने वाली सावधानी और कर्फ्यू को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट व वीडियो को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। इन वीडियो में तरह तरह की अफवाह फैलाई जा रही है। इसको लेकर पुलिस ने ऐसे लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे की कोरोना से मौत की सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ा दी गई। बाकायदा किसी अन्य जिले का वीडियो भी वायरल किया गया, जिसमें स्ट्रेचर पर एक व्यक्ति को लेकर जा रहे हैं। इस वीडियो को जाफरवाज का बताकर वायरल किया गया। इसी तरह कोरोना संक्रमण और कर्फ्यू को लेकर भी तरह-तरह की पोस्ट वायरल हो रही हैं। इसी वजह से पुलिस ने अपने आईटी सेल को सक्रिय कर दिया है, जो व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर रहे हैं, जो बेवजह की पोस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त गाइड लाइन जारी करने की तैयारी की जा रही है। ताकि मरीज और उनके परिजन किसी तरह की परेशानी में न आएं।
एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा कहना है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।