फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action will be taken against bank officials for delay in loan approval: DM

ऋण मंजूरी में देरी पर बैंक अफसरों के विरुद्ध होगी कार्रवाई- डीएम

Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against bank officials for delay in loan approval: DM
एसबीआई से सरकारी खाते स्थानांतरण कराने की दी चेतावनी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए है कि विकास योजनाओं में किसी भी उद्यमी के ऋण संबंधी आवेदन को लंबित न रखा जाए। आवेदन पत्र को सुस्पष्ट तथ्यों के आधार पर ही अस्वीकृत किया जाए और आवेदक को भी सूचना दें। भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधन को लेकर आ रही शिकायतों पर चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं किया तो, सरकारी खातों को अन्यत्र स्थानांतरित कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बुधवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की। उन्होने बैंकों के डिस्ट्रिक कॉअर्डिनेटर/प्रतिनिधियों से कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं की जा रही है। जान बूझकर आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण नहीं हो रहा। जिस स्तर पर आवेदन पत्र लंबित होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसबीआई तथा पीएनबी की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि जल्द ही स्थिति में सुधार लाएं, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि हर सप्ताह समीक्षा कर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव ने बताया कि योजनाओं में उद्यम लगाने हेतु सब्सिडी युक्त ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष स्वीकृत और वितरण 100 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। एक जनपद एक उत्पाद एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति खाफी खराब है। उन्होंने कहा कि बैंकों को आवेदन भेजे जा रहे हैं लेकिन बैंक स्तर पर आवेदन लंबित हैं। एसबीआई में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 42 केस भेजे गये थे, जिसमें से 10 अस्वीकृत हुए और 32 अभी तक लंबित हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, एलडीएम संतोष कुमार, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव सहित बैंकों के जिला कॉअर्डिनेटर/प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed