फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action should be taken against violators of Corona Guide Line: Mandalayukta

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर हो कार्रवाई : मंडलायुक्त

Tue, 15 Sep 2020 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against violators of Corona Guide Line: Mandalayukta
सहारनपुर। मंडलायुक्त संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैश्विक महामारी कोविड -19 के नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 30 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील रामपुर मनिहारान में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस का मंडलायुक्त संजय कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल के साथ औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर मंडलायुक्त ने कहा कोविड-19 के दृष्टिगत मॉस्क, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए। बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान करें। समाधान दिवस में ग्राम सांचलू में प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत, ग्राम सैफपुर में मंदिर की भूमि से शौचालय हटवाने की शिकायत, ग्राम शब्बीरपुर के चक का रकबा पूरा कराने की शिकायत आदि प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने शामली- सहारनपुर हाईवे पर किए कब्जों को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान को कृष्णा नदी की भूमि का सीमांकन कर अवैध कब्जों को हटवाने, कृष्णा नदी की भूमि को पौधरोपण के लिए वन विभाग को हस्तांतरित कराने के भी निर्देश दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने निर्देश दिए कि समाधान दिवस में पुलिस से संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बात करने के बाद ही प्रभावी कार्रवाई करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी देवेंद्र पांडे, तहसीलदार हर्ष चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed