{"_id":"6733b0d9ed9c4a88910dc987","slug":"action-should-be-taken-against-the-officers-who-ordered-lathicharge-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-135898-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लाठीचार्ज करवाने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लाठीचार्ज करवाने वाले अधिकारियों पर हो कार्रवाई
Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज करवाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अधिवक्ताओं की हड़ताल से मुकदमों में सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तारीखें लगी हैं। हड़ताल से वादी और प्रतिवादियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
मंगलवार को सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और महासचिव निशांत त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद की घटना देशभर के अधिवक्ताओं का अपमान है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिद्धार्थ शंकर त्यागी और अशोक पुंडीर ने कहा कि गाजियाबाद के अधिवक्ताओं को इस लड़ाई में अकेले नहीं छोड़ा जाएगा। अरविंद शर्मा और नितिन शर्मा ने कहा संपूर्ण अधिवक्ता समाज मान सम्मान की इस लड़ाई में एकजुट हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने काली पट्टी पहनकर अपना विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विरोध में बुधवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
इस दौरान चंद्रजीत सिंह निक्कू, नीरज तिवारी, राजेंद्र सिंह चौहान, अशोक पुंडीर, प्रमोद, दीपक चौधरी ,जमाल साबरी ,ऋषि रंजन, राजेंद्र सिंह चौहान सतीश चौधरी, सौरभ जैन, अनुज चौधरी, राकेश चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।