फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action may be taken in the case of the missing teenager from Balika Bal Griha

Saharanpur News: बालिका बाल गृह से गायब किशोरी के मामले में गिर सकती है गाज

Wed, 02 Jul 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Action may be taken in the case of the missing teenager from Balika Bal Griha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में जनता रोड पर पुष्पांजलि विहार कॉलोनी स्थित बालिका बाल गृह से गायब किशोरी के मामले में स्टाफ पर गाज गिर सकती है। टीम ने जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाल गृह में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं हैं।
दरअसल, बालिका बाल गृह से पंजाब के जालंधर निवासी किशोरी 23 जून की सुबह गायब हो गई थी। वह करीब एक साल से बालिका बाल गृह में रह रही थी। किशोरी के गायब होने से स्टाफ में खलबली मची थी। उसकी काफी तलाश की गई थी, लेकिन कहीं पर उसका कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन

इसके बाद अधीक्षिका सुलेखा ने तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक किशोरी का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट व जिला प्रोबेशन अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया। टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। अब तक जांच में सामने आया कि बालिका बाल गृह में सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे।

डीएम मनीष बंसल ने बताया कि कहीं न कहीं सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही रही, जिसकी वजह से किशोरी गायब हुई है। गेट पर सुरक्षाकर्मी चौकन्ने रहते तो किशोरी गायब नहीं होती। ऐसे में लापरवाही पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed