फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action for not taking action on illegal constructions: Divisional Commissioner

अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं करने पर कार्रवाई : मंडलायुक्त

Fri, 13 Aug 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Action for not taking action on illegal constructions: Divisional Commissioner
कोर्ट रोड पुल का सौन्दर्यीकरण को लेकर निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं करने पर कार्रवाई : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने विकास प्राधिकरण के अभियंताओं को अवैध निर्माणों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं होने पर दंड भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा। वह विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

न्होंने कहा कि शहर क्षेत्र के बाहरी इलाकों में अवैध कॉलोनियों को चिह्ति कर उनके विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाए। जिन अभियंताओं के क्षेत्र में अवैध निर्माण हो रहा है। समय रहते अभियंता समुचित कार्रवाई करें अन्यथा दंड के लिए तैयार रहें। यातायात को सुगम और पर्यावरण की बेहतरी के लिए शहर में अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर शत-प्रतिशत अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि अवैध रूप से निर्मित भवनों में बिजली व पानी का कनेक्शन न दिया जाए। इस संबंध में नगर निगम और विद्युत निगम को पत्र लिखा जाए। यदि कही पर अवैध कब्जा है तो उसे मुक्त कराने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। अवैध निर्माण को हटाने के लिए सुनियोजित अभियान चलाया जाए। बार-बार सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर अतिक्रमण हटाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह और विकास प्राधिकरण के अधिकारी व अभियंता शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने टीपी नगर और कोर्ट रोड पुल का निरीक्षण किया। टीपी नगर में धनराशि जमा नहीं कराने वालों के आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कोर्ट रोड पुल और शहर के प्रमुख चौराहों का सुंदरीकरण करने को कहा।

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेते कमिश्नर लोकेश एम

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेते कमिश्नर लोकेश एम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed