{"_id":"6384eb399e42930c1616ae32","slug":"accused-reached-jail-by-hiding-drugs-in-plaster-saharanpur-news-mrt6155303171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्लास्टर में मादक पदार्थ छिपाकर जेल पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्लास्टर में मादक पदार्थ छिपाकर जेल पहुंचा आरोपी
विज्ञापन
सहारनपुर। मारपीट और हमले का आरोपी हाथ में बंधे प्लास्टर में मादक पदार्थ छिपाकर जेल पहुंचा। बंदी रक्षकों ने शक होने पर प्लास्टर खुलवाकर देखा तो उसमें काले रंगे का पदार्थ बरामद हुआ है। पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कोतवाली मंडी पुलिस ने पुरानी मंडी निवासी आरोपी आरिफ को हमले और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपी के हाथ में प्लास्टर बंधा था। पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल लेकर पहुंची। जेल में आरोपी दाखिला कराने के बाद पुलिस लौट गई। इसके बाद बंदी रक्षकों ने आरिफ की चेकिंग की। उसके हाथ में बंधा प्लास्टर का कुछ हिस्सा कटा हुआ था, जिस पर बंदी रक्षकों को शक हुआ। इसके बाद जिला कारागार के अस्पताल में ले जाकर आरिफ का प्लास्टर खुलवाया, जिसमें से काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ है।
पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस ने कारागार पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बरामद पदार्थ सुल्फा है, जिसको जांच के लिए लैब में भेजा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि बंदी के पास से काले रंग पदार्थ बरामद हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। माना जा रहा है कि आरोपी ने प्लास्टर में सुल्फा छिपा रखा था।