फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of raping a seven year old girl, case registered

Saharanpur News: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a seven year old girl, case registered
गंगोह (सहारनपुर)। कस्बे में सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बच्ची की मां ने बताया कि वह एक मोहल्ले में किराए के मकान में अपनी बच्चियों के साथ रहती है। उसका पति काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ है। उसी मकान में अन्य किराएदार भी रहते हैं। शुक्रवार रात वह अपनी चार बेटियों के साथ अपने कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे पड़ोस के खाली पड़े कमरे में उसे अपनी सात वर्षीय बड़ी बेटी की चीखें सुनाई दी। वह भागकर कमरे में पहुंची। वहां एक युवक कमरे के बाहर खड़ा था और कमरे का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन

बमुश्किल दरवाजा खोला गया। वहां पड़ोसी युवक उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। शोर मचाने पर दोनों आरोपी धक्का देकर वहां से भाग गए। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी। उधर, सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------------

दोपहर में भी की गई थी हैवानियत
बच्ची ने बताया कि उसकी मम्मी दिन में लोगों के घर में काम करने गई थी, तब भी आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की थी। आरोपी ने किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इस वजह से बच्ची ने किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed