{"_id":"62e41ac6c338c4331a23ecf1","slug":"accused-of-posting-objectionable-video-regarding-kanwar-yatra-beaten-up-with-shoes-in-the-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबिर को मिली सजा: कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोपी को पंचायत में जूतों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबिर को मिली सजा: कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोपी को पंचायत में जूतों से पीटा
Fri, 29 Jul 2022 11:08 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:08 PM IST
सार
वीडियो में साबिर पहले माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कुछ लोग उसे जूतों से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत में साबिर को पीटते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक को पंचायत में जूतों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसकी गिरफ्तारी से एक दिन पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गांव कलसिया निवासी मनीष योगाचार्य ने साढ़ौली कदीम निवासी सावेज व लतीफपुर भूड़ निवासी साबिर उर्फ शब्बीर के खिलाफ बेहट कोतवाली में कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सावेज को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि साबिर फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने साबिर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साबिर को उसके गांव में एक पंचायत में जूतों से पीटा जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में साबिर पहले माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कुछ लोग उसे जूतों से पीट रहे हैं। पंचायत में शामिल एक ग्रामीण ने बताया कि साबिर के परिजनों ने बुधवार को गांव में पंचायत बुलाई थी, जिसमें साबिर ने सार्वजनिक तौर पर सभी ग्रामीणों से कांवड़ यात्रा को लेकर अपलोड की गई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर माफी मांगी थी। पंचायत में उसके परिजनों ने ही उसे जूतों से पीटा। गांव वालों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। पंचायत के बाद बृहस्पतिवार को साबिर को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन
उधर, सीओ बेहट मुनीष चंद्र ने बताया कि आरोपी युवक को पीटने का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में युवक को पीटने वाले उसके परिजन ही बताए जा रहे हैं। जांच के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।