{"_id":"6a4810c9c0fe23ff540bbd65","slug":"accused-of-misappropriating-money-and-the-vehicle-after-selling-the-car-and-issuing-a-fake-cheque-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-178822-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार बेचकर हड़पी रकम और वाहन, फर्जी चेक देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार बेचकर हड़पी रकम और वाहन, फर्जी चेक देने का आरोप
Sat, 04 Jul 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कार की खरीद-फरोख्त के एक मामले में युवक ने अपने परिचित पर रकम लेने के बाद कार वापस ले जाने, फर्जी चेक देने और धमकाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में मोहम्मदपुर माफी उर्फ हसनपुर निवासी किशोर ने तहरीर देकर बताया कि अपने परिचित हलालपुर निवासी पंकज से एक कार खरीदी थी। आरोप है कि उसने कार के एवज में 1.20 लाख रुपये ऑनलाइन और 1.40 लाख रुपये नकद दिए थे। दोनों के बीच शेष राशि किस्तों में चुकाने का समझौता हुआ था। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी एक घंटे के लिए कार ले जाने की बात कहकर वाहन अपने साथ ले गया, लेकिन करीब 25 दिन बीतने के बाद भी कार वापस नहीं लौटाई। बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने का भरोसा देकर 70-70 हजार रुपये के दो चेक दिए। निर्धारित तिथि पर बैंक में चेक लगाने पर एक चेक खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गया, जबकि दूसरे चेक पर हस्ताक्षर मेल नहीं खाने की बात सामने आई।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा और न कार लौटाने तथा न ही पैसे देने की बात कही। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए उप निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा को नामित किया है।