फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of killing a young man for asking for loan money

उधार मांगने पर युवक की हत्या करने का आरोप

Fri, 06 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a young man for asking for loan money
देहात कोतवाली के गांव हलालपुर में युवक की हत्या के मामले में एसएसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उधार के पैसे मांगने पर एक युवक की हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। आरोप है कि मामले में तीतरो पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित परिजनों ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी ने जांच एसपी देहात को सौंपी है।
विज्ञापन

गदनपुरा के प्रधान संजय वालिया के नेतृत्व में गांव हलालपुर निवासी विजय कुमार और ग्रामीण एसएसपी से मिले। एसएसपी को दिए पत्र में विजय कुमार ने बताया कि उसके भाई जोनी कुमार ने थाना तीतरो क्षेत्र के गांव तर्बकपुर निवासी एक रिश्तेदार महिला और उसके पति को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। दोनों ने तीन माह बाद रुपये लौटाने का वायदा किया था। मगर मांगने के बावजूद उनके रुपये नहीं लौटाए। गत 20 अप्रैल को जोनी घर पर बताकर गया था कि रिश्तेदारों ने पैसे देने के लिए उसे बुलाया है। विजय कुमार ने बताया कि अगले दिन उन्हें जोनी की मौत हो जाने की खबर मिली तो वह गांव तर्बकपुर पहुंचे, जहां जोनी का शव पड़ा देखा। थाना तीतरो पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। आरोप है कि पैसे मांगने पर रिश्तेदारों ने जहर देकर जोनी की हत्या कर दी है। तीतरो पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देेहात को सौंपी है। इस दौरान पंकज, सोनिया, सुदेश, राजेश, रेखा, कमलेश, कुसुम, ललित, मोहर सिंह, रविंदर, वासुदेव, सुशीला, बानो बबली मौजूद रहे।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
सहारनपुर। बेरीबाग में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बृहस्पतिवार को रात को युवक को एक अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed