{"_id":"6a84a47dc9a7bba5be04c4e2","slug":"accused-of-committing-an-obscene-act-with-a-teenage-girl-paraded-wearing-a-garland-of-shoes-and-slippers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181987-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप, जूते चप्पल की माला पहना निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप, जूते चप्पल की माला पहना निकाला जुलूस
Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी के गले में जूते-चप्पलों की माला डालकर गांव में जुलूस निकाला गया। इसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पिटाई करने वालों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके विरोध में किशोरी पक्ष के लोग भी आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर डटे थे।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की किशोरी की मां ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सोमवार को दोपहर खेत में घास काटने गई थी। उसके साथ आठ और दस साल के दो छोटे भाई थे। वहां इसी दौरान खेत मालिक ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच लिया। उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसके भाई पहुंचे तो उन्हें गन्ने से पीटा।
बच्चों के चिल्लाने पर पास के खेत में काम कर रहे मजदूर दौड़ कर आए, जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। इस घटना के अगले दिन गांव के कुछ लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसके गले में जूते-चप्पलों की माला डाल कर गांव में जुलूस निकाला गया। साथ ही इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। थाना पुलिस गांव पहुंची और पिटाई करने में शामिल रहे कुछ संदिग्ध लोगों को लेकर थाने आ गई। इसके बाद किशोरी पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
-- दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर भी आई है। जांच चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - प्रिया यादव, सीओ बेहट