{"_id":"63a5e2238cb9ab27ea448d13","slug":"accused-of-cheating-3-87-lakhs-saharanpur-news-mrt6190056192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 3.87 लाफ की धोखाधड़ी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 3.87 लाफ की धोखाधड़ी करने का आरोप
विज्ञापन
सहारनपुर। एक व्यक्ति से 3.87 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है। एकाउंट पे चेक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक काउंटर पर सेल्फ में कैश करा लिया है। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
महानगर के मोहल्ला गढ़ी मलूक नंबर एक निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पिछले दिनों उसने अपना मकान पड़ोसी राजेंद्र को बेच दिया था, जिसके बदले सुरेंद्र ने पीएनबी का 10 दिसंबर की तारीख का 3.87 लाख रुपये का चेक उसे दिया था। मनोज कहना है कि उसने जोगियान पुल के निकट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में वाउचर भरकर अपने खाते में चेक लगाया, लेकिन पैसा उसके खाते में नहीं आया है। तीन दिन बाद सुरेंद्र ने बताया कि उसके खाते से पैसा कट गया है। इस संबंध में वह बैंक गया तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुरेंद्र ने अपने खाते की स्टेटमेंट दिखाई, जिसमें उसके खाते से पैसा कटने का उल्लेख है। चेक कोनों से क्रास कर एकाउंट पे किया गया था। इसके बाद वह पुलिस के पास गया तो पुलिस ने उसे कई चक्कर कटाए। इसके बाद उसकी तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
नगर कोतवाली पुलिस की जांच में सामने आया कि बेरीबाग स्थित पीएनबी की शाखा से कैश काउंटर पर जाकर एक व्यक्ति ने सेल्फ में चेक से पैसा निकाला है, जिसकी फुटेज भी सीसीटीवी में कैद हुई है। मनोज का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से यह हुआ है। जिस व्यक्ति ने पैसा निकाला है, उसने भी अपना नाम मनोज कुमार बताया और फर्जी आधार कार्ड दिया है। चेक एकाउंट पे किया गया था, जिसे कोनों पर दो लाइनें भी लगी थी, जिनको मिटाया गया है। वही, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक एमआर का कहना है कि पुलिस मामले जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उनकी शाखा से किसी तरह की गलती नहीं की है। वहीं, एलडीएम संतोष का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दस्तावेज देखने के बाद ही वह कुछ बता सकेंगे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि जांच चल रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।