{"_id":"5fc292fe8ebc3e9b7e32c87c","slug":"accused-of-assaulting-and-injuring-father-and-son-saharanpur-news-mrt513167837","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र पर हमलाकर घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुत्र पर हमलाकर घायल करने का आरोप
विज्ञापन
पिता-पुत्र पर हमलाकर घायल करने का आरोप
नानौता। कचराई निवासी व्यक्ति ने दूसरे गांव के तीन युवकों पर उसके बेटे के साथ गली गलौच व धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
कचराई निवासी ओम कैलाश पुत्र जयपाल ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब दो बजे चौरा निवासी तीन युवक उसके पास पहुंचे और गाली गलौच करने लगे। आरोप है कि जब उसने गाली देने का विरोध किया तो उपरोक्त तीनों लड़कों ने ओम कैलाश व उसके पुत्र रितिक पर हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा 112 पुलिस पर इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट के आरोपी तीनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ओम कैलाश ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है।