{"_id":"60ca462e8ebc3e33454703e5","slug":"accidents-happening-day-by-day-due-to-road-spread-gravel-and-potholes-saharanpur-news-mrt542952277","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क फैली बजरी और गड्ढे बने हादसों का सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क फैली बजरी और गड्ढे बने हादसों का सबक
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क हादसों में दुपहिया वाहन चालकों की जान जा रही है, हादसों का कारण बदइंतजामी है, जो सड़कों पर फैली बजरी और गड्ढों की वजह से है। सड़क पर कभी निर्माण कार्यों के दौरान बजरी छोड़ दी जाती है तो कभी सड़क जल्दी ही उखड़ने के कारण बजरी फैल जाती है। हर साल ही सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, हादसों के कारण तलाशे जाते हैं, मगर हादसों पर रोकथाम नहीं लग पा रही है। बीते एक महीने की बात करें तो सड़क पर पड़ी बजरी और गड्ढों की वजह से दुपहिया वाहन चालकों की मौत हो चुकी है।
महानगर में ही कई जगहों पर सीवर लाइन और पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को तोड़कर छोड़ दिया गया है। इन जगहों पर बजरी भी फैली पड़ी है। थोड़ी देर की बारिश में कीचड़ फैल जाता है और दुपहिया वाहन फिसलने की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं।
शहर में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, खलासी लाइन, हकीकतनगर, हसनपुर चौकी के निकट, चिलकाना रोड और पुराना कलसिया रोड पर फैली बजरी की वजह से भी हादसे हो रहे हैं। इसी तरह गागलहेड़ी, रामपुर मनिहारान और देवबंद क्षेत्र में भी घटनाएं हो चुकी हैं। एक माह में पांच लोगों की मौत के पीछे यही वजह रही कि दुपहिया वाहन फिसलने के कारण गिर गया और सिर में गहरी चोट लगने से वाहन चालक की मौत हो गई। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने पर सड़क से बची निर्माण सामग्री उठवाई जाती है।
विज्ञापन
एक माह में हुई दुर्घटनाएं
-- चिलकाना रोड पर बजरी की वजह से बाइक फिसलने पर मंडी समिति रोड निवासी सलमान की मौत हुई।
-- नागल क्षेत्र में सहारनपुर रोड पर गड्ढे की वजह से पुरानी मंडी निवासी शाहरूख बाइक से गिरकर घायल हुआ। दिल्ली में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई।
-- मिर्जापुर पोल निवासी अरशद की अंबाला रोड पर दाऊद सराय पर सड़के हादसे में जान गई।
-- थाना कुतुबशेर ककराला निवासी संदीप की अंबाला रोड पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास बजरी की वजह से बाइक फिसलने से जान चली गई।
-- गागलहेड़ी क्षेत्र में भगवानपुर रोड पर बाइक फिसलकर गिरने से संतराम राणा निवासी राजस्थान की मौत हो गई।
--------
वर्जन -
सड़कों पर फैली बजरी की वजह से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएग। -- डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी