फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accident: Two roadways buses collided strongly on Delhi Dehradun Highway in Saharanpur, a dozen passengers injured

हादसा: सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रोडवेज की दो बसों मे जोरदार भिड़ंत, दर्जन भर यात्री घायल

Tue, 14 Sep 2021 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Sep 2021 01:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार दोपहर को दिल्ली देहरादून हाईवे पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर के पास उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों की भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Accident: Two roadways buses collided strongly on Delhi Dehradun Highway in Saharanpur, a dozen passengers injured
आपस में भिड़ीं रोडवेज की बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार दोपहर को दिल्ली देहरादून हाईवे पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर के पास उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की दो बसों की भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, घायलों को देहरादून के अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बसों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू रूप से चलवाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की एक बस सहारनपुर से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रही थी, जबकि दूसरी बस देहरादून से सहारनपुर की तरफ आ रही थी। यहां दिल्ली देहरादून हाईवे पर गणेशपुर के पास दोनों बसों में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सड़क किनारे लगा एक विद्युत खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हुए इस हादसे के बाद दिल्ली देहरादून हाईवे पर यातायात जाम भी लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर बिहारीगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद बसों को हटवा कर यातायात सुचारू कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed