फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   AC bus service will resume from 10 March

एसी बस सेवा 10 मार्च से फिर शुरू होगी

Sat, 06 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
AC bus service will resume from 10 March
- लॉकडाउन लगने के बाद बंद हो गया था संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। लोगों को सहारनपुर से आगरा के लिए जल्दी ही एसी वोल्वो बस की सुविधा मिलने जा रही है। कोरोना काल में लॉकडाउन लगने के बाद इस बस का संचालन बंद हो गया था। जिसे 10 मार्च से फिर शुरू कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से आगरा से सहारनपुर तक एसी वोल्वो बस सेवा का संचालन किया जाता है। यह बस आगरा से चलकर अलीगढ़ के रास्ते खुर्जा, बुलंदशहर, मेरठ से मुजफ्फरनगर, देवबंद होकर सहारनपुर तक आती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि 10 मार्च से इस बस का संचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। यह बस आगरा से पूर्वाह्न 10 बजे चलकर शाम 05:50 बजे तक सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं, सहारनपुर से सुबह साढ़े छह बजे आगरा के लिए रवाना होगी और दो बजे आगरा पहुंचेगी। इस बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि सहारनपुर से देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ के रास्ते बुलंदशहर और अलीगढ़ सहित आगरा जाने के लिए लोगों को वातानुकूलित वोल्वो बस सेवा की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed