{"_id":"6862e7a375ced97b66099e0a","slug":"abvp-workers-sat-on-hunger-strike-female-teachers-jumped-out-of-the-gate-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-152956-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता, गेट फांदकर बाहर निकली शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता, गेट फांदकर बाहर निकली शिक्षिकाएं
Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में एबीवीपी की भूख हड़ताल से गेट फांदकर बाहर निकलती शिक्षिकाएं और छा
रामपुर मनिहारान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। तालाबंदी भी की, जिससे कॉलेज स्टाफ और छात्राओं को गेट फांदकर बाहर निकलना पड़ा।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर मदर टेरेसा पैरामेडिकल व नर्सिंग कॉलेज के गेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज संचालक पर देश के गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यदि कोई छात्र काॅलेज प्रशासन को शिकायत करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा करने की धमकी दी जाती है। उधर, भूख हड़ताल के चलते कई घंटे तक कॉलेज के शिक्षक, छात्र और अन्य स्टाफ बंद रहा। जब कार्यकर्ता नहीं उठे तो उन्हें कॉलेज के गेट पर चढ़कर बाहर निकलना पड़ा। इस मौके पर संगठन मंत्री चैतन्य, महानगर मंत्री आवेश त्यागी, अमन आर्य, मयंक शर्मा, अक्षय सैनी, रजत चौधरी, अमोघ कौशिक, प्रिंस कोरी, प्रिया राणा, विशाल सैनी, रजत गोयल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- --
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में ताला लगा दिया था। इसके चलते शिक्षक व छात्र बंद हो गए। लखनऊ फोन पर मामले की शिकायत की गई, तब पुलिस ने गंभीरता दिखाई। शाम करीब पौने छह बजे स्टाफ को बाहर निकाला गया। कई शिक्षक व छात्रों को कॉलेज के गेट पर चढ़कर बाहर निकलना पड़ा। इस तरह से दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-एसएस राणा, चेयरमैन, मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज