फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abir Gulal blown up a lot, supporters jumped on victory

खूब उड़ाया अबीर गुलाल, जीत पर झूमे समर्थक

Fri, 11 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Abir Gulal blown up a lot, supporters jumped on victory
भाजपा की जीत कर जश्न मनाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले की पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। झंडे लहराते हुए ढोल की थाप पर समर्थक झूमते हुए नजर आए। इसी तरह सपाइयों ने विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सेंट्रल वेयर हाउस से माहिपुरा तिराहा और नुमाइशकैंप के आसपास समर्थकों की भीड़ लगी रही। भाजपा के देवबंद प्रत्याशी ब्रिजेश सिंह, गंगोह से किरत सिंह, नगर विधानसभा से राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, नकुड़ से मुकेश चौधरी का समर्थकों ने नारेबाजी के साथ अबीर गुलाल उड़ाकर और माल्यार्पण स्वागत किया। जीत को लेकर भाजपाई उत्साहित नजर आए। इसी तरह बेहट से सपा प्रत्याशी उमर अली खान और सहारनपुर देहात विधानसभा से आशु मलिक के जीतने पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

आतिशबाजी चलाकर जाहिर की खुशी
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने और जिले में पांच सीट जितने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने आतिशबाजी चलाकर भी खुशी जाहिर की। शहर में नुमाइशकैंप, कोर्ट रोड, जनता रोड, हकीकतनगर, मिशन कंपाउंड, बेरीबाग, खलासी लाइन, शारदानगर सहित अनेक इलाकों में खूब आतिशबाजी चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजते रहे फोन, सोशल मीडिया छाई रही जीत की खुशी
प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर समर्थकों के अलावा नागरिक भी उत्साहित नजर आए। लोग मीडियाकर्मियों और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को फोन कर प्रत्याशियों की हार-जीत की जानकारी लेते रहे। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी हासिल करने के साथ खुशी जाहिर की।
गूंजे जयकारे, भगवा ध्वज लहराए
भाजपा प्रत्याशियों की जीत का ऐलान होने के ही कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल वेयर हाउस में जय श्रीराम व भारत माता के जयकारे लगाए। इसी तरह युवा कार्यकर्ता माहिपुरा तिराहा, नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, कोर्ट रोड, आवास-विकास में बाइकों पर सवार होकर जय श्रीराम और भारत माता के जयकारों के साथ भगवा ध्वज लहराते हुए घूमते नजर आए।

एलईडी पर देखते रहे नतीजे
सेंट्रल वेयर हाउस में लगी एलईडी पर चुनाव नतीजे देखने को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व सरकारी कर्मचारी और मीडियाकर्मियों की भीड़ लगी रही। हार-जीत को लेकर सेंट्रल वेयर हाउस में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

वेयर हाउस के बाहर होली खेलती महिलाएं

वेयर हाउस के बाहर होली खेलती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

वेयर हाउस के बाहर होली खेलती महिलाएं

वेयर हाउस के बाहर होली खेलती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed