फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abir and Gulal flew fiercely

Saharanpur News: जमकर उड़ा अबीर और गुलाल

Mon, 10 Mar 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 10 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Abir and Gulal flew fiercely
पंत विहार में जागृत युवा ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में रंगों से होली खेलते
सहारनपुर। होली पर्व का त्योहार जैसै-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे वातावरण में होली की मस्ती घुलने लगी है। रविवार को महानगर के अनेक स्थानों पर विभिन्न सामाजिक और औद्योगिक संगठनों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें जमकर अबीर और गुलाल उड़ा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस रोड स्थित पंत विहार में जागृत युवा ब्राह्मण सभा द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि सभी मिलजुलकर होली का पर्व मनाएं। समाज को एकजुट होकर चलना चाहिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पूर्व डीजीसी गोकरण दत्त शर्मा, पूर्व बार संघ अध्यक्ष अरविंद शर्मा, रविंद्र शर्मा जागृत युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शर्मा ने किया।
विज्ञापन


अग्रवाल धर्मशाला में कलाल क्षत्रिय महासभा ने होली स्नेह मिलन एवं विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम किया। औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। सभी ने फूलों से होली खेली और समाज में सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर, पूर्व महापौर संजीव वालिया, अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन जायसवाल, कलाल क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विनीत कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु उद्योग भारती द्वारा गोवा थीम पर होली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि लघु उद्योग भारती में सभी को साथ लेकर सामंजस्य स्थापित करने की कला है। संगठन की विचारधारा सशक्त है। मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान एसपी ग्रामीण सागर जैन, नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल आदि मौजूद रहे।

चिलकाना रोड स्थित सभागार में भारतीय निष्काम सेवा मंडल परिवार द्वारा फाल्गुनोत्सव आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष राजा जैन ने बताया कि उत्सव में मंडल परिवार के सदस्य भजन गायक रिमांशु सिंघल, करन कौशिक व वैभव जैन के भजनों पर जमकर झूमे। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर, डॉ. अजेंद्र मलिक, राजेश कुमार जैन, राकेश जैन, संजय कर्णवाल, मंडल संयोजक विपुल वर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed