फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man was found hanging, he was missing for three days

Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला युवक, तीन दिन से था लापता

Mon, 04 Aug 2025 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man was found hanging, he was missing for three days
रामपुर मनिहारान निवासी परवेज का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
-पड़ोसी के बंद मकान में मिला शव, चाबी रहती थी मृतक के परिजनों पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। दो दिन से लापता मोहल्ला नई बस्ती निवासी परवेज (28) पुत्र इरफान का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।

इरफान ने शुक्रवार को थाने में अपने पुत्र परवेज की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परवेज रेहड़ा चलाने का काम करता था। रविवार सुबह उसका पिता इरफान घर के बराबर में बंद पड़े पड़ोसी के मकान को खोलकर चारपाई खड़ी करने गया था। वहां परवेज का शव फंदे से लटका था। शव से दुर्गंध आ रही थी, जिस मकान में परवेज का शव मिला वह बंद पड़ा रहता है और उसकी चाबी इरफान के पास रहती है। दोनों मकानों की छत मिली हुई है और ऊपर से सीढ़ी मकान के अंदर उतरती है। माना जा रहा है कि परवेज अपने मकान की छत से बंद पड़े मकान में उतरा होगा।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस और फारेंसिक टीम ने शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि परवेज ने आत्महत्या की है। परवेज विवाहित था। उसके एक चार माह का बेटा और पत्नी है। बताया जाता है कि उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर कुछ माह पहले अपने मायके चली गई थी। इसे लेकर भी युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर मनिहारान निवासी परवेज का फाइल फोटो

रामपुर मनिहारान निवासी परवेज का फाइल फोटो- फोटो : स्रोत विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed